KollegeApply logo

KollegeApply

जेईई मेन 2026 सत्र-1 विश्लेषण: फिजिक्स-मैथ्स चुनौतीपूर्ण

2 minute read

Google NewsFollow Us

• Updated on 23 Jan, 2026, 2:19 PM, by Amrita Das

जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा में फिजिक्स और गणित ने छात्रों की तैयारी और समय प्रबंधन की कड़ी परीक्षा ली। केमिस्ट्री अनुभाग सिलेबस आधारित और स्कोरिंग रहा।विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित पेपर में बेहतर रणनीति वाले छात्रों को लाभ मिला।

जेईई मेन 2026 सत्र-1 विश्लेषण: फिजिक्स-मैथ्स चुनौतीपूर्ण

जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 21 January 2026 से किया जा रहा है। परीक्षा में फिजिक्स और गणित के प्रश्नपत्रों ने छात्रों की अवधारणात्मक समझ और समय प्रबंधन की परीक्षा ली, जबकि केमिस्ट्री अनुभाग अपेक्षाकृत आसान और स्कोरिंग साबित हुआ। दोनों शिफ्टों में तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3374 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3170 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 204 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

 

जेईई मेन 2026 फिजिक्स पेपर का विश्लेषण

फिजिक्स अनुभाग को पहली शिफ्ट में मॉडरेट से टफ स्तर का माना गया। परीक्षा विशेषज्ञ मनोज शर्मा के अनुसार, इस सेक्शन में अवधारणाओं की गहरी समझ और संख्यात्मक सटीकता की आवश्यकता थी।

 

फिजिक्स में अधिकांश प्रश्न गणनात्मक थे, जिससे छात्रों को अधिक समय लगा। रे ऑप्टिक्स का वेटेज सबसे अधिक रहा। ग्रेविटेशन और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स से सीधे और फॉर्मूला आधारित प्रश्न पूछे गए। वेव ऑप्टिक्स और कैपेसिटर से कोई प्रश्न शामिल नहीं था।

 

दूसरी शिफ्ट में फिजिक्स के प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित रहे, जिनमें कुछ न्यूमेरिकल भी शामिल थे। इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, लॉज ऑफ मोशन और मॉडर्न फिजिक्स से प्रमुख प्रश्न पूछे गए। मजबूत फंडामेंटल्स वाले छात्रों के लिए यह सेक्शन संतुलित रहा।

 

जेईई मेन 2026 केमिस्ट्री पेपर का विश्लेषण

केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र पूरी तरह सिलेबस आधारित रहा और इसे छात्रों ने स्कोरिंग बताया। थर्मोडायनामिक्स का वेटेज सबसे अधिक रहा। केमिकल बॉन्डिंग और पी-ब्लॉक से अपेक्षित प्रश्न पूछे गए।

 

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न सीधे एनसीईआरटी आधारित थे, जिससे अच्छे रिवीजन वाले छात्रों को लाभ मिला। दूसरी शिफ्ट में केमिकल बॉन्डिंग, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, मोल कॉन्सेप्ट और ऑर्गेनिक के बेसिक मेकैनिज्म से प्रश्न पूछे गए।

 

जेईई मेन 2026 गणित पेपर का विश्लेषण

पहली शिफ्ट में गणित के प्रश्न समय खपाने वाले रहे। वेक्टर और 3डी ज्योमेट्री का दबदबा रहा। कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से भी कई प्रश्न पूछे गए। कैलकुलस मध्यम स्तर की रही, जबकि प्रॉबेबिलिटी, लिमिट्स और स्टैटिस्टिक्स से कोई प्रश्न नहीं आया।

 

दूसरी शिफ्ट में गणित को टफ श्रेणी में रखा गया। प्रश्न लंबे और गणनात्मक थे। कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री, वेक्टर-3डी और मैट्रिस व डिटरमिनेंट्स पर अधिक जोर दिया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर टाइम मैनेजमेंट करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा रहा।

GATE 2027 Registration Live: GOAPS Link, पात्रता, फीस, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया यहां देखें

Sahil Negi•27 Aug, 2026
GATE 2027 Registration Live: GOAPS Link, पात्रता, फीस, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया यहां देखें

CUET UG Result 2026 OUT: NTA ने जारी किया रिजल्ट, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Amrita Das•24 Jun, 2026
CUET UG Result 2026 OUT: NTA ने जारी किया रिजल्ट, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

JEE Main 2026 सत्र 1 विश्लेषण, गणित कठिन, केमिस्ट्री आसान

Amrita Das•23 Jan, 2026
JEE Main 2026 सत्र 1 विश्लेषण, गणित कठिन, केमिस्ट्री आसान

LIVEJEE Main 2026 एडमिट कार्ड जारी: 29 जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 एडमिट कार्ड जारी: 29 जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड

LIVEJEE Main 2026 सत्र 1 परीक्षा: रिपोर्टिंग समय, ड्रेस कोड और निर्देश

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 सत्र 1 परीक्षा: रिपोर्टिंग समय, ड्रेस कोड और निर्देश

LIVEJEE Main 2026 अपेक्षित कटऑफ: क्या Day 1 की कठिनाई कटऑफ घटाएगी

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 अपेक्षित कटऑफ: क्या Day 1 की कठिनाई कटऑफ घटाएगी

LIVEJEE Main 2026 22 जनवरी Shift 1 प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी समाधान PDF

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 22 जनवरी Shift 1 प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी समाधान PDF

LIVEJEE Main 2026 Day 1 विश्लेषण: गणित कठिन, भौतिक आसान, रसायन संतुलित

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 Day 1 विश्लेषण: गणित कठिन, भौतिक आसान, रसायन संतुलित

LIVEJEE Main 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा दिशानिर्देश जारी विवरण

Disha Yadav•22 Jan, 2026
JEE Main 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा दिशानिर्देश जारी विवरण

LIVEJEE Main 2026: 21 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण जारी, पेपर रहा मध्यम से कठिन

KollegeApply•21 Jan, 2026
JEE Main 2026: 21 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण जारी, पेपर रहा मध्यम से कठिन